दूसरे टी20 में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। पहले मैच में शानदार अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा के पास इस मुकाबले में दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा।
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। पहले मैच में शानदार अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा के पास इस मुकाबले में दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा।
हार्दिक पांड्या का सिक्स का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 7 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 347 रन बनाए हैं और उनके नाम 26 छक्के दर्ज हैं। अगर वह दूसरे टी20 में दो छक्के और लगा देते हैं, तो हार्दिक पांड्या (27 छक्के) को पीछे छोड़ते हुए इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।
सूर्यकुमार यादव को भी छोड़ सकते हैं पीछे
अभिषेक के पास इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंचने का भी मौका है। फिलहाल उनके नाम 347 रन हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 360 रन बनाए हैं। ऐसे में अभिषेक यदि 14 रन और बना लेते हैं, तो वह सूर्यकुमार को पीछे छोड़ देंगे।
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
* विराट कोहली – 648 रन
* रोहित शर्मा – 467 रन
* हार्दिक पांड्या – 441 रन
* सूर्यकुमार यादव – 360 रन
* अभिषेक शर्मा – 347 रन
शानदार फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा से भारतीय टीम और प्रशंसकों को एक और बड़ी पारी की उम्मीद होगी। यदि उनका बल्ला दूसरे टी20 में भी चला, तो वह एक साथ दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
NBC report by Riya palit